नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए भीषण विस्फोट में मारे गए लोगों के लिए शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, "बेरूत शहर में हुए बड़े विस्फोट से हैरान और दुखी हूं, जिसने जीवन और संपत्ति को इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया। हमारी संवेनाएं शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ हैं।
स्वास्थ्य मंत्री हमाद हसन ने कहा कि लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए दो बड़े विस्फोटों में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार की शाम (लगभग 6.10 बजे - स्थानीय समय) को ये धमाके हुए। शक्तिशाली धमाकों ने पूरे शहर की इमारतों को हिला दिया, जिससे बड़े पैमाने पर इंसानी जीवन और संपत्ति को नुकसान हुआ है।
अल-जेडेड टीवी ने हसन के हवाले से कहा कि विस्फोटों में 50 से अधिक लोग मारे गए और 2,500 लोग घायल हुए। अभी हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
बेरूत में हुए विस्फोट पर पीएम मोदी ने जताया शोक
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...