समाचार मुख्य

घर खाली करने से पहले प्रियंका ने भाजपा सांसद बलूनी को चाय पर बुलाया

ByNI Desk,
Share
घर खाली करने से पहले प्रियंका ने भाजपा सांसद बलूनी को चाय पर बुलाया
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 35 लोधी एस्टेट बंगला खाली करने से पहले भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया। प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों ने कहा कि शनिवार को बंगले के नए अलॉटी बलूनी को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। सूत्रों ने कहा कि यह बस शिष्टाचार वश किया गया है। कांग्रेस नेता को सरकार ने 1 जुलाई को सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा था क्योंकि वह अब वह एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) सुरक्षा प्राप्त लोगों की सूची में नहीं है। प्रियंका गांधी के करीबी सहयोगी ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी और एस्टेट विभाग को बंगला सौंपने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। गृह मंत्रालय ने 30 जून के अपने कम्युनिकेशन में कहा था कि प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय आधार पर सीआरपीएफ कवर के साथ 'जेड प्लस' सुरक्षा प्रदान की गई है जिसमें सरकारी आवास के आवंटन का कोई प्रावधान नहीं था। प्रियंका अभी अस्थायी रूप से गुरूग्राम शिफ्ट हो रही हैं।
Published

और पढ़ें