लखनऊ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जारी देशव्यापी लाकडाउन के बावजूद उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों की मदद के लिये आज एक लाख फेस मास्क भेजे हैं।
पार्टी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि श्रीमती वाड्रा ने एक लाख मास्क भेजवाया है। इसके पहले वह कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं।
आज लखनऊ में उन्होंने एक लाख मास्क भिजवाया है। कल से कांग्रेस कार्यकर्ता इसका वितरण करेंगे। उन्होने बताया कि कांग्रेस महासचिव कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं। उनके देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप संचालित हो रहे हैं जिनके माध्यम लोगों की मदद हो रही है।
कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए कांग्रेस लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फतेहपुर, लखीमपुर और इलाहाबाद समेत 17 जिलों में रसोईघर चला रही है। साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है। प्रदेश में करीब 47 लाख लोगों को राशन और खाना पहुंचाया गया है।
उत्तर प्रदेश के बाहर चार लाख प्रवासी मजदूरों और जरूरतमन्दों की मदद की गई है। उन्होने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि मजदूर भाइयों का रेलवे किराया कांग्रेस अदा करेगी।
प्रियंका ने यूपी के लोगों के लिये भेजे एक लाख फेस मास्क
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...