समाचार मुख्य

पुतिन की बेटी को लगा टीका

ByNI Desk,
Share
पुतिन की बेटी को लगा टीका
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वैक्सीन रजिस्टर्ड करने वाला रूस पहला देश बन गया है। इसके साथ ही खबर आई है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को पहला टीका लगाया गया है। पुतिन ने खुद बताया है कि उनकी बेटी को टीका दिए जाने जाने के बाद उनके शरीर का तापमान गिरा था और थोड़ी देर में फिर सामान्य हो गया। यह भी बताया गया है कि टीका देने के बाद उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडी विकसित हुई। इस बीच रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने बताया कि दुनिया के 20 देशों ने रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी के लिए ऑर्डर किया है। गौरतलब है कि रूस दुनिया में चौथा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। वहां पिछले एक महीने से संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को रात नौ बजे तक 24 घंटे में रूस में 15,700 नए संक्रमित मिले, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 14 लाख 47 हजार से ऊपर पहुंच गई। रूस में मरने वालों की संख्या 24,952 हो गई है। यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस के केसेज लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच दुनिया भर में भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में तीन लाख 15 हजार से ज्यादा नए मामले मिले, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर चार करोड़ 11 लाख 89 हजार से ज्यादा हो गई। जहां तक मरने वालों की संख्या का सवाल है तो दुनिया भर में हर दिन औसतन तीन से छह हजार तक मौतें हो रही हैं। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को रात नौ बजे तक दुनिया भर में पांच हजार से ज्यादा लोगों के मरने की खबर आई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 11 लाख 31 हजार से ऊपर पहुंच गई। दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 55 हजार से ज्यादा नए मामले आए, जिसके बाद अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 85 लाख 24 हजार से ऊपर पहुंच गई। जहां तक मरने वालों की संख्या का सवाल है तो बुधवार को रात नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 790 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा दो लाख 26 हजार 294 हो गया। दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा संक्रमित देश ब्राजील में बुधवार को संक्रमितों की संख्या में औसत के थोड़ी कम बढ़ोतरी हुई। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार को रात नौ बजे तक ब्राजील में 19 हजार नए संक्रमित मिले, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 52 लाख 74 हजार से ज्यादा हो गई। पिछले 24 घंटे में ब्राजील में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या एक लाख 54 हजार 888 हो गई। संक्रमितों के आंकड़े वर्ल्डमीटर्स की वेबसाइट की सूचना पर आधारित हैं।
Published

और पढ़ें