समाचार मुख्य

राहुल ने लॉकडाउन पर अमल पर सवाल उठाया

ByNI Desk,
Share
राहुल ने लॉकडाउन पर अमल पर सवाल उठाया
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री की ओर से घोषित लॉकडाउन का समर्थन किया है पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसके अमल को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है का देश का गरीब तबका इसके बरबाद हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का कोई फैसला करते हुए बहुत गहराई से सोचने की जरूरत है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते देश का गरीब और मजदूर तबका सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर राहुल गांधी ने ट्विट किया- लॉकडाउन हमारे देश के गरीब और कमजोर तबके को बरबाद करके रख देगा। इससे हमारे प्यारे देश भारत को एक बड़ा झटका लगेगा। भारत को सिर्फ स्याह और सफेद में देखना ठीक नहीं है। कोई भी फैसला करते वक्त हमें गहराई से सोचने की जरूरत है। राहुल गांधी ने अपने ट्विट में आगे लिखा- इस संकट से निपटने के लिए ऐसे नजरिए की जरूरत है जो लोगों के प्रति दया भी रखता हो। अभी भी बहुत देर नहीं हुई है। राहुल ने इस ट्विट के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक बच्चा अपना दुखड़ा सुनाता दिख रहा है। वीडियो में बच्चा बता रहा है कि वह लॉकडाउन के बाद से भूखा है। बच्चे ने बताया कि उसके पिता खाना लेने बाहर जाते हैं तो पुलिस उनको मार के भगा देती है।
Published

और पढ़ें