अजमेर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तेरह फरवरी को अजमेर जिले के रुपनगढ़ एवं सुरसुरा में किसान सभाओं को संबोधित करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी के दौरे की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रुपनगढ़ सभास्थल का दौरा भी कर लिया है। गांधी तेरह फरवरी को किशनगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से ट्रैक्टर रैली के जरिए रुपनगढ़ पहुंचेंगे जहां माधव गौशाला के पास स्थित मैदान पर किसानों एवं कांग्रेसजनों को संबोधित करेंगे।
बताया जा रहा है कि गांधी की इस सभा में सभी लोग ट्रैक्टर पर ही रहेंगे और गांधी भी ट्रैक्टर से ही सभा को संबोधित करेंगे जिसके लिए कांग्रेसी नेता हारुन युसुफ ने गोलाकार स्थिति में ट्रैक्टरों को मय ट्रॉली खड़ा रखने के लिए कहा गया है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि गांधी सभा को संबोधित कर केंद्र सरकार से तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करेंगे। गांधी सुरसुरा में लोक देवता तेजाजी महाराज के दर्शन भी करेंगे।
राहुल 13 फरवरी को रुपनगढ़ एवं सुरसुरा में किसान सभाओं को करेंगे संबोधित
और पढ़ें
-
अभी संन्यास के बारे में नहीं सोचा: मेसी
वाशिंगटन। लियोनल मेसी (Lionel Messi )ने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है। साथ ही उन्होंने ये भी...
-
ईडी हिरासत के बाद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money...
-
केजरीवाल को क्या इस्तीफा देना होगा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दबाव बढ़ रहा है। उनके गिरफ्तार हुए एक हफ्ते हो गए हैं और...
-
सिसोदिया क्या जेल से बाहर आएंगे?
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही इस बात की चर्चा चल रही है कि मनीष सिसोदिया की रिहाई...