नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मरीजों की 24 घंटे में मिलने वाली संख्या एक लाख से नीचे आने के बाद अच्छी खबर यह है कि रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हो रहा है। अब रिकवरी रेट बेहतर होकर 94 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है। एक तरफ संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है और दूसरी ओर रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि एक से सात जून के बीच संक्रमण की दर में करीब साढ़े छह फीसदी की कमी आई है। इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी बताया है कि होम आइसोलेशन में रह रहे और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को मिला कर रिकवरी रेट 94.3 फीसदी हो गई है।
संक्रमण दर कम होने और रिकवरी रेट में सुधार की वजह से देश में एक्टिव केसेज की संख्या में तेजी से कमी आई है। मंगलवार को देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 12 लाख तक आ गई। गौरतलब है कि सात मई को देश में कोरोना का पीक थी, जिस दिन चार लाख 14 हजार नए केस आए थे और ठीक एक महीने बाद सात जून को केसेज की संख्या एक लाख से नीचे पहुंच गई। मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि भारत में हर 10 लाख आबादी पर 20,822 केस आए हैं और 252 लोगों की मौत हुई है। यह दुनिया में सबसे कम है।
बहरहाल, मंगलवार को खबर लिखे जाने तक देश में 83 हजार के करीब केसेज आए थे। देर रात तक छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और असम सहित कई राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। इनके आंकड़े आने के बाद भी संक्रमितों की संख्या में और इजाफा होगा। खबर लिखे जाने तक पूरे देश में 1,911 लोगों के मरने की खबर आई थी। मंगलवार को देश के सर्वाधिक संक्रमित महाराष्ट्र में 10,891 नए मामले आए और 702 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 316 संक्रमित मिले और 41 लोगों की मौत हुई।
राजस्थान में मंगलवार को 529 नए मामले आए और 32 लोगों की मौत हुई। मध्य प्रदेश में 535 नए केसेज मिले और 36 लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में 5,427 नए केसेज मिले और 98 लोगों की मौत हुई। ओड़िशा में 5,896 नए संक्रमित मिले और 45 लोगों की मौत हुई। जम्मू कश्मीर में 1,184 नए मरीज मिले और 11 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। देश के दूसरे सबसे अधिक संक्रमित राज्य कर्नाटक में मंगलवार को 9,808 नए केसेज मिले और 179 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 18,023 मामले आए और 409 लोगों की मौत हुई। केरल में 15,567 नए मामले आए और 124 लोगों की मौत हुई और आंध्र प्रदेश में 7,796 नए संक्रमित मिले और 77 लोगों की मौत हुई।
Corona: रिकवरी रेट 94 फीसदी से ऊपर, देश में 83 हजार के करीब केसेज
और पढ़ें
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...
-
सीजेआई को वकीलों की चिट्ठी पर पीएम मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, मनन कुमार मिश्रा, आदिश अग्रवाल, चेतन मित्तल, पिंकी आनंद, हितेश जैन, उज्ज्वला पवार, उदय...
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...