समाचार मुख्य

शाह ने बिहार चुनाव परिणामों पर नड्डा को दी बधाई

ByNI Desk,
Share
शाह ने बिहार चुनाव परिणामों पर नड्डा को दी बधाई
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके आवास पर जाकर बधाई दी। बिहार विधानसभा के कल आये नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने विजय हासिल की है और भाजपा ने 74 सीटें जीती हैं। शाह ने नड्डा से भेंट के बाद ट्वीट किया, बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों के उपचुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता देश के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं।
Published

और पढ़ें