समाचार मुख्य

सोनिया, राहुल, प्रियंका ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

ByNI Desk,
Share
सोनिया, राहुल, प्रियंका ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह महापर्व लोगों को स्वच्छता, भाईचारे तथा मर्यादा पालन का संदेश देता है। गांधी ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा , सूर्य की पूजा और उपासना दुनिया की अनेक प्राचीन संस्कृतियों में भिन्न भिन्न रूपों में रही है तथा भारत में सूर्यदेव की पूजा की परंपरा आदि काल से चली आ रही है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा झारखंड सहित देश के अनेक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन बड़े पैमाने पर होने से हमें जीवन में स्वच्छता, भाईचारे तथा मर्यादा का पालन करने का संदेश भी देता है। डूबते सूर्य की पूजा के पश्चात उदीयमान सूर्य की पूजा हमारी सर्वोच्च आस्था तथा गौरवशाली परंपरा की एक ऐसी मिसाल है जो भारत के अद्भुत संस्कृति को प्रकट करता है। उन्होंने कोरोना काल मे हो रही छठपूजा के सभी व्रतियों तथा उनके परिजनों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए उन्हें बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने कहा, एक ऐसा व्रत-पूजन जो उगते और डूबते सूरज दोनों का ही महत्व दर्शाता है। छठ पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।वाड्रा ने कहा, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मइया सबका कल्याण करें।
Published

और पढ़ें