समाचार मुख्य

मनोरंजन की दुनिया में सुशांत के सफर ने कई लोगों को प्रेरित किया : मोदी

ByNI Desk,
Share
मनोरंजन की दुनिया में सुशांत के सफर ने कई लोगों को प्रेरित किया : मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि एक शानदार अभिनेता बहुत जल्द रुखसत कर गए। उन्होंने कहा कि मनोरंजन की दुनिया में उनकी कामयाबी ने कई लोगों को प्रेरित किया। मोदी ने ट्वीट किया, सुशांत सिंह राजपूत .. एक शानदार युवा अभिनेता बहुत जल्द चले गए। उन्होंने टीवी पर और फिल्मों में शानदार काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनकी कामयाबी ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह अपने पीछे कई यादगार काम को छोड़ गए हैं।  उनके निधन से स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशसंकों के साथ हैं। ओम शांति। सुशांत का शव मुंबई के बांद्रा में रविवार सुबह उनके आवास पर लटका पाया गया। 34 वर्षीय अभिनेता बिहार के रहने वाले थे।
Published

और पढ़ें