समाचार मुख्य

ट्रंप ने मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया

ByNI Desk,
Share
ट्रंप ने मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया
वाशिंगटन । भारत और चीन दोनों के मना कर देने के बावजूद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच पंच बनने का प्रस्ताव दिया है। ट्रंप प्रशासन की ओर से बताया गया है कि ट्रंप दोनों देशों के बीच तनाव घटाने और शांति बहाली के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहते हैं। ट्रंप ने पहले कहा था कि वे भारत के लोगों से प्यार करते हैं पर अब उन्होंने इसमें चीन को भी जोड़ दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका चाहता है कि भारत और चीन के बीच तनाव कम हो और रिश्ते सामान्य हों। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कायली मैकनेनी ने गुरुवार को एक सवाल के जवाब में यह बात कही। मैकनेनी के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वे भारत और चीन के लोगों से प्यार करते हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच शांति बहाली के लिए वे हर संभव कोशिश करना चाहते हैं। भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा विवाद होने के बाद ट्रंप भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश कर चुके हैं। हालांकि, दोनों देश आपस में बातचीत कर इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को कहा था कि भारत-अमेरिका अच्छे पार्टनर हैं। पोम्पियो ने कहा- भारत के विदेश मंत्री के साथ मेरे अच्छे रिश्तें हैं। हम कई मुद्दों पर लगातार बात करते हैं। हमारे बीच चीन के साथ उनके सीमा विवाद को लेकर भी बात हुई है। हाल ही में भारत ने चीन के 59 ऐप पर अपने देश में बैन लगाए हैं। यह एक अच्छा कदम था। दुनिया चीन से आने वाले खतरों को लेकर सतर्क है। लोकतांत्रिक देश इसका पूरी ताकत के साथ जवाब देंगे।
Published

और पढ़ें