समाचार मुख्य

कर्नाटक विधान परिषद में भारी हंगामा

ByNI Desk,
Share
कर्नाटक विधान परिषद में भारी हंगामा
बेंगलुरू। गोरक्षा कानून को लेकर मंगलवार को कर्नाटक विधान परिषद में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस के कुछ विधान परिषद सदस्य उप सभापति भोजेगौड़ा के आसन तक पहुंच गए। इन सदस्यों ने उप सभापति को खींच कर कुर्सी से नीचे उतार दिया और धक्का-मुक्की की। इसके बाद कुछ विधान परिषद सदस्यों ने उन्हें कांग्रेस के सदस्यों से छुड़ाया। बाद में कांग्रेस के सभी सदस्यों को सदन से बाहर निकाल दिया गया। कांग्रेस के एमएलसी प्रकाश राठौड़ ने हंगामे पर कहा- सदन की कार्यवाही नहीं चल रही थी। इसके बावजूद भाजपा और जनता दल एस ने उप सभापति को गैरकानूनी ढंग से उनकी कुर्सी पर बैठाया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ऐसी असंवैधानिक चीजें कर रही है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने उप सभापति को आसन से उतरने को कहा। उनके नहीं उठने पर हमें उन्हें उठाना पड़ा, क्योंकि वे गैरकानूनी ढंग से बैठे हुए थे। कर्नाटक विधान परिषद में 'कर्नाटक मवेशी वध रोकथाम और संरक्षण विधेयक, 2020' पर चर्चा होनी थी। यह बिल नौ दिसंबर को ही विधानसभा में पारित हो चुका है। वहां भी कांग्रेस के विधायकों ने इस विधेयक को लेकर हंगामा किया था। कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राज्य में गोहत्या पर रोक लगाने वाला कानून लाना सही नहीं होगा। इस कानून के आने के बाद से अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ जाएंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए यह कानून लाने का फैसला लिया है।
Published

और पढ़ें