समाचार मुख्य

महिलाओं ने मोदी का पुतला जला कर मनाया महिला किसान दिवस

ByNI Desk,
Share
महिलाओं ने मोदी का पुतला जला कर मनाया महिला किसान दिवस
जालंधर। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज महिला किसान दिवस के अवसर पर महिलाओं ने शहर के गढ़ा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जला कर कृषि सुधार कानूनों के प्रति विरोध व्यक्त किया। स्त्री सभा की नेता रघुबीर कौर ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित करवाये गये तीनों कृषि कानून किसान विरोधी होने के साथ-साथ मजदूर, दुकानदार और छोटे व्यापारियों के लिए भी नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और महिलाएं दिल्ली के सिंघु और टिकरी बार्डर पर पिछले 52 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को असफल करने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपना रही है। कौर ने कहा कि किसानों की यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक केन्द्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती। जनवादी स्त्री सभा की नेता सुनीता नूरपुरी ने कहा कि 26 जनवरी की किसान परेड में शामिल होने के लिए जिले से बड़ी संख्या में औरतें दिल्ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि परेड में शामिल होने के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को लोगों को जागरुक करने के लिए रैली निकाली जाएगी।
Published

और पढ़ें