दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020

कांग्रेस ने दिल्ली के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

ByNI Political,
Share
कांग्रेस ने दिल्ली के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के अनुसार श्रीमती गांधी, श्रीमती वाड्रा और गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पार्टी के प्रचार की कमान संभालेंगे। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसी चाको, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी भी पार्टी के स्टार प्रचारकाें में शामिल हैं। इसके अलावा अजय माकन, जे. पी. अग्रवाल, मीरा कुमार, कपिल सिब्बल, राज बब्बर, शशि थरुर, हरीश रावत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शत्रुध्न सिन्हा, नवजोत सिंह सिद्धू , ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सूरजेवाला, कीर्ति आजाद, उदित राज, नदीम जावेद, रंजीता रंजन, कुलजीत सिंह नाग्रा, राजकुमार चौहान, सुष्मिता देव, बी. वी. श्रीनिवास, नगमा मोरारजी, नीरज कुंदन, शर्मिष्ठा मुखर्जी, रागिनी नायक, खुशबू सुंदर, नितिन राउत और साधना भारती शामिल हैं।
Published

और पढ़ें