रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
झारखंड विधानसभा के उपाध्यक्ष को संबोधित अपने पत्र में उरांव ने कहा कि वह 24 दिसंबर 2019 से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा की सिसई सीट से उरांव चुनाव हार गए हैं, जहां उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिग्गा सुसरन होरो ने 38,418 मतों के भारी अंतर से हराया।’