नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संपत्ति में पिछले पांच साल के दौरान एक करोड़ 30 लाख रुपए का इजाफा हुआ है।
केजरीवाल मंगलवार को नई दिल्ली विधानसभा से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। पिछले पांच साल के दौरान उनकी कुल संपत्ति में एक करोड़ 30 लाख रुपए तो नकदी में सात लाख 69 हजार 736 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले पांच साल के दौरान एक बार फिर जीत के प्रति आश्वस्त केजरीवाल ने इस बार अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल के नारे के आप पार्टी फिर से चुनाव मैदान में है। दिल्ली विधानसभा का चुनाव आठ फरवरी को होना है। पिछली बार आप ने 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रचा था।
जामनगर हाउस में मंगलवार को दाखिल नामांकन में केजरीवाल की तरफ से संपत्ति के संबंध में जो हलफनामा दिया गया है उसमें कुल 3.4 करोड़ रुपए की संपत्ति का उल्लेख है जो वर्ष 2015 की तुलना में 1.3 करोड़ रुपए अधिक है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय केजरीवाल ने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति की कीमत 2.1 करोड़ रुपए बताई थी।
केजरीवाल की संपत्ति एक करोड़ तीस लाख रुपए
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...