दिल्ली

नायक इज बैक

ByNI Political,
Share
नायक इज बैक
नई दिल्ली। जिस रामलीला मैदान में हुए ऐतिहासिक अन्ना आंदोलन की कोख से आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ, उसी मैदान में आज आज पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने जा रहे हैं। मैदान का माहौल ऐसा है मानो राष्ट्रवाद का ज्वार उमड़ आया हो। अभी सुबह के साढ़े दस बजे तक मैदान भले ही पूरी तरह से न भरा हो, मगर शपथ ग्रहण का गवाह बनने आई जनता में उत्साह खूब दिख रहा है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल करीब साढ़े बारह बजे शपथ लेंगे। ..देश भक्ति के बजते गाने, हाथों में लहराते तिरंगे और जगह-जगह फिल्म 'नायक' के अभिनेता अनिल कपूर के साथ केजरीवाल के बड़े-बडे पोस्टर से मैदान का माहौल एकदम फिल्मी दिख रहा है। 'बॉर्डर' फिल्म के देश भक्ति से भरे गानें, 'संदेशे आते है हमें तड़पाते हैं'.या फिर 'रंग दे बसंती' के गाने, राष्ट्रवाद की मैदान में बयार बह रही है। आज शपथ लेने के साथ अरविंद केजरीवाल दिल्ली की राजनीति में इतिहास रच देंगे। वह लगातार तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस से शीला दीक्षित यह कारनामा कर चुकीं हैं। यह केजरीवाल का करिश्माई नेतृत्व ही है, जो आम आदमी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 8 के मुकाबले 62 सीटों से हराकर तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
Published

और पढ़ें