nayaindia Delhi maximum temperature 40 degrees expected दिल्ली में तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान
मौसम

दिल्ली में तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान

ByNI Desk,
Share

temperature :- राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज सतही हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 126 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। (भाषा)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें