बिग बॉस का OTT सीजन चल रहा है जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे है। वीकेंड में घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं होगा।

लेकिन इसके साथ ही करण ने आने वाली वाइल्ड कार्ड एंट्री का हिंट भी दिया। उन्होंने इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दी थी।

लेकिन अब खुलासा हो गया है कि शो में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगी।

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट के जरिए खुद इसका खुलासा किया है। उन्होंने लिखा - चलो कुछ तूफानी करते हैं।

इसके साथ उन्होंने अपने कैप्शन में दो स्माइली भी शामिल किए हैं। इन तस्वीरों में उन्हें फनी पोज देते हुए देखा जा सकता है।

निया आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से तापमान बढ़ाती रहती है। उन्हें टीवी की सबसे सिजलिंग और ग्लैमरस लड़की माना जाता है। 

अब देखना होगा कि वह बिग बॉस ओटीटी में किस तरह से ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएंगी। पर कुछ भी हो मज़ा भरपूर आने वाला है।

पिछले हफ्ते घर से जीशान खान को बेघर कर दिया गया। वह कंटेस्टेंट्स निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल से लड़ते हुए नजर आए थे।

अब देखना होगा कि निया शर्मा का कनेक्शन दिव्या के साथ बनता है या फिर वो भी अकेले खेलेंगी। उन्हें देखना दिलचस्प होगा। 

इसके साथ ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज Twisted में भी निया नजर आई थीं.

Stories

More

Click www.nayaindia.com