Virat Kohli बने सरदार जी, अनुष्का शर्मा के साथ पगड़ी पहने आए नजर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। वो 'चकड़ा एक्सप्रेस' में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाने के लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रही हैं।

Arrow

इस बीच पति विराट कोहली के साथ उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। विराट ने सिर पर पगड़ी बांधी है और उनके सरदार वाले लुक ने सभी का दिल जीत लिया है।

Arrow

अनुष्का और विराट की ये फोटो मुंबई में शूटिंग के दौरान सेट की हैं। जहां एक तरफ अनुष्का ने हल्के गुलाबी रंग का कुर्ता पहना है।

Arrow

 उनके बाल खुले हैं और कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहना है। वहीं, विराट व्हाइट कलर की शर्ट में हैं और सिर पर ब्लू कलर की पगड़ी पहनी है।

Arrow

वो मोबाइल पर बात करते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनका नया लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं।

Arrow

अनुष्का शर्मा लंबे समय से स्क्रीन से दूर थीं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में 'जीरो' में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे।

Arrow

अब उन्होंने झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकड़ा एक्सप्रेस' के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। ग्राउंड से उनकी ट्रेनिंग की कुछ फोटोज सामने आई हैं।

Arrow

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Thanks For  Watching