PIC Credit- Pinterest
दुनियाभर में अजीबोगरीब चीजें पाई जाती हैं। इसमें एक पौधा भी है। इसका तो नाम बह अजीब है। नाम है जिमपाई-जिमपाई।
आज हम आपको जिमपाई-जिमपाई पौधे के बारे में बताएंगे, जिसके डंक से आपकी जान भी जा सकती है। जिमपाई-जिमपाई नाम का पौधा खतरनाक है।
जिमपाई-जिमपाई पौधे की दिल के आकार की पत्तियां दिल धड़कने बंद करा सकती हैं। इसके खतरनाक गुण के कारण सुसाइडल प्लांट भी कहा जाता है।
जिमपाई-जिमपाई पौधे की पत्तियों में लगे कांटे अगर इंसान के शरीर में चुभ जाएं, तो यह बिच्छू के डंक जैसे महसूस होती हैं।
इस पौधे की पत्तियों में लगे कांटे दिखने में बहुत छोटे होते हैं। अगर यह कांटे शरीर में घुस जाएं, तो इन्हें शरीर से बाहर निकालना लगभग असंभव है।
जिमपाई-जिमपाई पौधे की पत्तियों में लगे कांटे जब तक शरीर से बाहर नहीं निकल आते, तब तक शरीर में असहनीय पीड़ा होती है।
इस जहरीले पौधे के कांटों का जहर इंसान के शरीर में पहुंच कर उसे इतना तड़पाता है कि वह अपना होश खोने लगता है।
जहरीले कांटों का दर्द इतना असहनीय होता है कि कई बार व्यक्ति दर्द से छुटकारा पाने के लिए सुसाइड के बारे में सोचने लगता है।
जिमपाई-जिमपाई नाम का जहरीला पौधा ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम डेंड्रोक्नाइड मोरोइड्स है।
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.