एक संभावित आयु तक पहुंचने के बाद युवा लोग पार्टनर की तलाश में लग जाते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनकी पर्सनल लाइफ काम की वजह से कहीं खो सी जाती हैं।
चीन के लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया हैं। अक्सर चीनी युवा जब छुट्टियां मनाने जब घर जाते हैं तो वह रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर कर लेते हैं।
क्योंकि उनके मन में परिवारवालों पर रिश्तेदारों का डर होता हैं। अक्सर हम देखते है रिश्तेदार शादी और रिलेशनशिप को लेकर बहुत सुनाते है जिसके चलते वो यह सब कदम उठा लेते हैं।
रेंट पर आने वाली गर्लफ्रेंड पर के साथ हम बस दिखावा कर सकते है। वो केवल हायर करने वाले व्यक्ति को इमोशनल सपोर्ट देगी।
और उसके परिवार वालो के सामने ऐसा दिखाएगी की वह उसकी असली गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन हायर करने वाला व्यक्ति न ही उसे छू सकता है और न ही कोई शारीरिक संबंध बना सकता हैं।
रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर करने के लिए लड़कों को कम से कम 1,999 युआन यानी करीब 22,816 रुपये खर्च करने पड़ते हैं.
उसके बाद ही वह उसे घर ले जा सकता हैं। परिवार वालो से मिला सकता हैं। अगर आपको ऐसा करना है तो यह चार्ज देना ही होता हैं।
लेकिन चीन में न्यू ईयर के वक्त रेंट पर गर्लफ्रेंड लेना खासा महंगा पड़ता हैं। इस वक्त इनकी डिमांड बहुत ज्यादा होती हैं।
तब युवाओं को भाड़े की गर्लफ्रेंड के लिए 3 हजार युआन यानी 34,241 रुपये से लेकर 10 हजार युआन यानी 1,14,139 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
किसी अजनबी इंसान को पार्टनर बनाना आसान तो नहीं होता पर घर वालों के डर से और समाज के डर से वह ऐसा करने पर मजबूर हो जाता हैं।