83 स्क्रीनिंग में दीपिका में पहनी ऐसी ड्रेस रणवीर सिंह ने उड़ाया मजाक

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 83 के प्रीमियर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दीपिका पादुकोण स्क्रीनिंग में ब्लैक गाउन में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

असली मजा तब आया जब सबसे सामने दीपिका ने भी उनके जेंटलमैन वाले लुक का मजाक उड़ाया। झेंप मिटाने के लिए रणवीर ने भी मौके का फायदा उठाया और दीपिका पादुकोण पर किसेज की बारिश कर दी।

83 की स्क्रीनिंग में बुधवार रात बॉलीवुड के बड़े सिलेब्स और 1983 वर्ड कप के असली हीरोज का जमावड़ा था। प्रीमियर के दौरान रणवीर सिंह फुल मस्ती के मूड में नजर आए।

हमेशा अपने अफलातूनी कपड़ों की वजह से चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह ने ऑफवाइट टक्सीडो पहना था और वह काफी हैंडसम दिख रहे थे। हालांकि लोगों को उनको नॉर्मल लुक में देखने की आदत नहीं है।

सूट-बूट में गॉर्जस दीपिका के साथ तस्वीर खिंचवाने आए रणवीर को देखकर दीपिका ने शरारती लुक दियाा और उनके कपड़ों की ओर इशारा करके जोर से हंसने लगीं। जवाब में रणवीर ने दीपिका को किस किया।

स्क्रीनिंग में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फैमिली भी पहुंची थी। साथ ही 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम और उनकी फैमिली भी साथ थीं। रणवीर ने ऐक्टर्स और क्रिकेटर्स के साथ खूब रंग जमाया।

इंडस्ट्री से भी कई सितारे इवेंट के दौरान नजर आए इनमें दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्हा, अयान मुखर्जी सहित कई बड़ी हस्तियां थीं। अमित शाह के बेटे जय शाह भी प्रीमियर में पहुंचे थे।

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Thanks For  Watching