टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए रविवार को यहां पहुंच गए।

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 मामले आने के बाद मई में आईपीएल 2021 को निलंबित किया गया था और अब टूर्नामेंट का बाकी हिस्सा 19 सितंबर से यूएई में बहाल होगा।

यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, पृथ्वी साव और उमेश यादव शामिल रहे।

इन सभी का यहां पहुंचने पर कोविड-19 परीक्षण किया गया। आईपीएल नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को छह दिन के कड़े पृथकवास से गुजरना होगा।

इसके बाद ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स टीम के बाकी सदस्यों से जुड़ पाएंगे जो पहले ही जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा हैं।

पिछले साल दिल्ली की टीम आईपीएल में उप विजेता रही थी। उसे फाइनल में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

इस साल भी दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की हैं। आईपीएल के पहले फेज में DC ने 8 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की हैं। 

शिखर धवन ने आईपीएल के पहले फेज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होने 8 मैचों 380 रन बनाए थे। ऑरेंज कैप भी उन्ही के सर पर हैं। 

शिखर धवन के अलावा पृथ्वी शॉ ने आईपीएल के पहले फेज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैचों में 308 रन बनाए थे।

सबसे अच्छी बात DC के लिए श्रेयस अय्यर का वापस आना हैं। चोट के चलते आईपीएल के पहले फेज से पूरी तरह बाहर हो गए थे।  

Stories

More

Click www.nayaindia.com