Source : Social Media
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह आज एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन धोनी के लाइव आने के बाद ये अफवाह झूठ साबित हुई है। क्योंकि धोनी ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है।
पूर्व कप्तान लाइव और उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब धोनी लाइव आए थे तो लाखों लोग उन्हें लाइव देख रहे थे।
धोनी बिस्कुट कंपनी ओरिया के भारत में पहले लॉन्च के लिए आए थे। इससे पहले धोनी और उनकी बेटी जीवा इस कंपनी के लिए एड भी कर चुके हैं।
आपको बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, हालांकि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट अभी भी खेल रहे हैं
धोनी ने ओरियो बिस्किट लॉन्च किया। उन्होंने एक वीडियो में इस बारे में जानकारी दी। धोनी बताते हैं कि यह बिस्किट साल 2011 में भारत में आया था और तब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप भी जीता।
अब एक बार फिर से इसे भारत में लॉन्च किया गया है और इसके चलते वर्ल्ड कप भी आएगा। उन्होंने अपना हेयरस्टाइल भी वैसा ही रखा है।
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.