देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घर-घर गणपति की स्थापना की जाती है और विधि विधान से उनकी पूजा की जाती है।
गणेशजी को कुछ चीजें बेहद प्रिय मानी जाती हैं और कहते हैं कि इन चीजों को पूजा में शामिल करने से बप्पा प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
माना जाता है कि गणेशजी को दूब घास खास तौर पर प्रिय होती है। कहते हैं कि गणेशजी की पूजा से कुछ देर पहले ही दूब घास तोड़नी चाहिए और ताजी ही चढ़ानी चाहिए।
मिष्ठान में गणेशजी को मोदक सबसे पसंद होता है। इस दिन के लिए घर-घर में मोदक तैयार किए जाते हैं। गणेशजी को लंबोदर कहा जाता है।
गणपतिजी को मोदक सबसे प्रिय है। आम तौर पर चावल के आटे से बने मोदक गणेशजी को चढ़ाए जाते हैं। अगर आप भी अपने घर बप्पा को बुलाते हैं तो उनकी पूजा में रोजाना मोदक जरूर शामिल करें।
भगवान गणेशजी को सिंदूर का तिलक लगाना सबसे शुभ माना जाता है। सिंदूर को शुभ और मंगल का प्रतीक माना जाता है।
मान्यता है कि गणेशजी को सिंदूर अर्पित किया जाता है। गणेशजी को सिंदूर अर्पित करने के बाद अपने माथे पर भी सिंदूर लगाएं।
गणपतिजी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उन्हें फलों में केला सबसे प्रिय होता है। ध्यान रखें कि गणपतिजी को केला सदैव जोड़े से चढ़ाना चाहिए।
लाल रंग गणपतिजी का प्रिय होता है, इसलिए उनकी पूजा में पुष्प भी लाल रंग का प्रयोग किया जाता है। आप चाहें तो गणेशजी को चढ़ाने के लिए गुड़हल के फूल का प्रयोग कर सकते हैं।
गणेशजी की पूजा में गन्ने का भी अपनी स्थान है। अगर आप भी अपने घर पर गणपतिजी की स्थापना करने जा रहे हैं तो पूजा में अर्पित करने के लिए गन्ना जरूर ले आएं।