Guava leaves
PIC Credit- Pintrest
सर्दियों के मौसम में अमरूद का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी, ऐंटीऑक्सीडेट्स, पोटैशियम, फाइबर्स होते हैं।
क्या आप जानते हैं अमरूद की पत्ती भी इसकी तरह गुणकारी होती हैं। लोग इसकी पत्ती की चाय बनाकर पीते हैं।
आज हम आपको अमरूद की पत्तियों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है। जो आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है।
अमरूद की पत्तियों की चाय पीने से खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल कम होता हैं। यह असर दो घंटे तक रहता हैं।
अमरूद की पत्ती का एक्सट्रैक्ट मेंस्ट्रुअल पेन में आराम देता है। स्टडी के मुताबिक, इसका असर पेन किलर से ज्यादा होता है।
अमरूद की पत्ती में ऐंटी माइक्रोबियल होता है। यह आपकी आंत में मौजूद नुकसान पहुंचाने वाले माइक्रोब्स को खत्म करती है।
अमरूद की पत्तियां कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकती हैं। इसमें पावरफुल ऐंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि सेल डैमेज को रोककर इन्हें कैंसर होने से रोकते हैं।
अमरूद की तरह इसकी पत्ती में भी विटामिन सी होता है। यह विटामिन इम्यूनिटी मजबूत रखता है। और इन्फेक्शंस से भी बचाती हैं।
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.