आलू पालक की स्वादिष्ट सब्जी बनाने का तरीका

Aloo Palak Sabji

Pic Credit : Pinterest

आलू के साथ कई सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। लेकिन आलू के पालक की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार होती है।

Pic Credit : Pinterest

आलू पालक की सब्जी को बनाना बहुत आसान है, और खाने में भी टेस्टी लगती है।  तो आइये जानते है आलू पालक की सब्जी बनाने का तरीका।

Pic Credit : Pinterest

सबसे पहले पालक, सोंफ के पत्ते, मेथी के पत्ते और हरा धनिया को बारीक काटकर अच्छे से धो लीजिये। फिर आलू छीलकर आलू को छोटे छोटे के टुकड़ों में काट धो लें।   

Pic Credit : Pinterest

अब एक कड़ाई में सरसों का तेल डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दीजिये। जब तेल गर्म हो जाये, तो तेल में हिंग और जीरा डालकर भुन लीजिये। अब इसमें हरी मिर्च, लहसुन और प्याज डाल दे।  

Pic Credit : Pinterest

प्याज को चलाते हुए सुनहरा होने तक पकाइए। जब प्याज पक जाये तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया डालकर मिक्स करके 1 मिनट तक मसालों को भुन लीजिये।

Pic Credit : Pinterest

अब इसमें आलू डालकर चम्मच से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकने दीजिये।इसमें पालक डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिये फिर इसे ढक्कन से ढककर गैस की आंच को धीमी करके पकने दीजिये।

Pic Credit : Pinterest

कुछ देर के बाद ढक्कन हटाकर आलू को चैक कीजिये अगर आलू गल चुके है, और सब्जी में थोड़ा थोड़ा पानी है तो अब सब्जी को बिना ढककर पकाइए ताकि सब्जी में पानी सुख जाये।

Pic Credit : Pinterest

जब सब्जी में सारा पानी अच्छे से सूख जाये तो आलू पालक की सब्जी तैयार है अब गैस को बंद कर दीजिये। आलू पालक की गरमा गर्म सब्जी को चपाती, पूरी, नान, परांठे के साथ परोसिये।

Pic Credit : Pinterest

Open Hands

Thanks For  Watching

इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.