बिना बेक किए इस तरह से बनाए एगलेस चॉकलेट कप केक

Eggless Chocolate Cup Cake

Pic Credit- Pinterest 

बच्चों को केक या कप केक खाने का बहुत शौक होता है। इसलिए आज हम आपको एगलेस चॉकलेट कप केक बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

Pic Credit- Pinterest

एगलेस चॉकलेट कप केक बनाने के लिए बाउल में छलनी रख कर इसमें 35 ग्राम मैदा, कोर्न फ्लोर, कोको पाउडर, चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालें।

Pic Credit- Pinterest

अब दूसरे बाउल में मक्खन या रिफाइंड ऑयल ले। दूध डाले। सिरका, वैनिला ऐसेन्स डालिए। फिर इसे सूखे इंग्रीडिएंट्स में डाल कर सबको अच्छे से मिलाएं।

Pic Credit- Pinterest

कप केक के सांचे में थोड़ा-थोड़ा बैटर डालिए। भरकर इन्हें थोड़ा टैप करके एक जैसा कीजिए, फिर इन पर थोड़े बादाम कतरन डालिए।

Pic Credit- Pinterest

अब एक कड़ाही में 2 कप पानी डाल उस पर छलनी रख कर ले सकते हैं। पानी में उबाल आने दीजिए, फिर छलनी पर कप केक के साँचें रखिए।

Pic Credit- Pinterest

ढक्कन पर कपड़ा लगाकर उसे अच्छे से बांधिए, फिर इससे छलनी को ढक दीजिए। ऐसा करने से जो भाप बनेगी वो कपड़ा सोख लेगा।

Pic Credit- Pinterest

लो-मीडियम फ्लेम पर इन्हें 20 मिनट तक स्टीम होने दीजिए। समय पूरा होने पर कप केक बनकर तैयार हो जाएँगे।

Pic Credit- Pinterest

इन्हे उतारकर ठंडा कीजिए। ठंडा होने पर केक को सांचे से निकाल कर प्लेट पर रखिए। एगलेस चॉकलेट कप केक बनकर तैयार है।

Pic Credit- Pinterest

Open Hands

Thanks For  Watching

इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.