इस तरह से बनाएं गुड़ इमली की चटनी

Jaggery Tamarind chutney

Pic Credit : shellyfoodspot

गुड़-इमली की चटनी का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में चटनी का खट्टा-मीठा स्वाद और मुँह में पानी आ जाता है।

Pic Credit : Cook With Manali

आप भी गुड़ इमली की चटनी खाना चाहते है तो हमारी बताई हुई रेसिपी इस्तेमाल करके आप इसे आसानी से बना सकते है।

Pic Credit : shellyfoodspot

गुड़ इमली की चटनी बनाने के लिए सामग्री गुड़ – 1 कप, इमली का गूदा – 1/2 कप, सौंफ – 1/2 चम्मच, चीनी – 1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच, नमक।

Pic Credit : Maayeka

एक बाउल पानी लें। इसमें इमली का गूदा डालकर मिक्स कर लें। दूसरे बाउल में गुड़ डालें। पानी डालकर गला लें।

Pic Credit : cookpad

एक कड़ाही मीडियम आंच पर गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। इसमें इमली का मसला गूदा डालकर पकाएं। अब उसमें गुड़ मिक्स कर दें।

Pic Credit : Spice Cravings

अब इस मिश्रण में चीनी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर तीन से चार मिनट तक पकाए। अब इसमें सौंफ डाल दें।

Pic Credit : Archana's Kitchen

सौंफ डालने के बाद एक मिनट तक चटनी को पकाएं, फिर गैस बंद कर दें। चटनी बनकर तैयार है। इसे आप स्ट्रीट फूड जैसी चीजों के साथ खाए।

Pic Credit : WhiskAffair

इसे आप दही सेव पूरी, गोलगप्पे या गरमा गरम कचोरी के साथ खा सकते हैं। दही भल्ले में भी आप इसे इस्तेमाल कर सकते है।

Pic Credit : Kannan's Kitchen

Open Hands

Thanks For  Watching

इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.