नई गेंद को लेकर अंपायर से भिड़े कप्तान विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑनफील्ड अपने अग्रेशन के लिए जाने जाते हैं। जहां टीम की बात आती है वह अंपायर से भिड़ने से भी पीछे नहीं रहते हैं।

सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब नई गेंद नहीं मिलने पर विराट कोहली को गुस्सा आ गया। विराट का यह गुस्सा कैमरे में कैद हो गया।

दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी की शुरुआत करने जैसे ही मैदान पर उतरी, कप्तान विराट ने मैच को रोक दिया और वह अंपायर के पास पहुंच गए।

विराट फील्ड सजा चुके थे, लेकिन नई गेंद नहीं चुनने का मौका नहीं मिलने से काफी खफा नजर आ रहे थे। विराट ने कहा कि उन्हें नई गेंद चुनने का मौका नहीं दिया गया।

टीम प्लेयर से साथ इस पूरी बहस के बीच में करीब 10 मिनट का खेल बर्बाद हुआ। इसके बाद अंपायर ने नई गेंद का बॉक्स मंगाया।

आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और विराट कोहली ने मिलकर गेंदों की सीम चेक की और फिर अश्विन ने नई गेंद चुनी।

अश्विन ने जैसे ही नई गेंद चुनी, इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बढ़िया लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान किया।

देखें VIDEO

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Thanks For  Watching