टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का फ्लॉप शो जारी है। साउथ अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में वो बिना खता खोले पवेलियन लौट गए।
मेजबान टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने उन्हें पहली गेंद पर अपने जाल में फंसा लिया। एनगिडी की गेंद पुजारा बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए पीटरसन के पास गई।
पुजारा मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए थे। पुजारा ने आउट होने से पहले 60 रनों का योगदान दिया।
पुजारा के आउट होने के बाद सोशल मीडिया में फैंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने पुजारा की जमकर आलोचना करते हुए उन्हें ट्रोल किया।
पुजारा लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी शतक जड़ा था।
पुजारा ने साल 2021 में 14 मैचों में 686 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 फिफ्टी जड़ी है। लेकिन उनका औसत मात्र 28.58 का है।
भारत को केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय सांझेदारी हुई। लंच के बाद मयंक अग्रवाल ने अपनी 13 वीं फिफ्टी जड़ी।
भारत ने इस मैच के लिए पांच बल्लेबाजों को चुना है। अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। टीम इंडिया 4 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है।