अब 140 दिन के ब्रेक के बाद UAE में इस टूर्नामेंट की फिर से शुरुआत हो रही है पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स नजर आएंगे।
भारतीय टाइमिंग के अनुसार रविवार शाम 7ः30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए काफी कुछ दांव पर होगा।
अगर चेन्नई की टीम जीती तो वह पॉइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़कर नंबर-1 पर आ जाएगी और मुंबई 4 नंबर पर ही रहेगी।
अभी दिल्ली के 12 और चेन्नई के 10 अंक हैं। चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है, लिहाजा एक समान अंक होने पर वह दिल्ली से आगे निकल जाएगी।
वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम जीत की स्थिति में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। मुंबई के अभी 8 अंक हैं।
IPL-2021 में इन दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे।
जवाब में मुंबई ने 6 विकेट खोकर जीत के टारगेट को हासिल कर लिया था। यह मुंबई की टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत थी।
मुंबई ने चेन्नई को पिछले 9 मैच में 7वीं बार हराया। कीरोन पोलार्ड ने 34 बॉल पर 87* रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
इस बार दोनों टीमों के बीच दुबई में मैच खेला जाएगा। IPL-2020 के तहत भी इनके बीच दुबई में मैच खेला गया था। चेन्नई ने उस मैच में 5 विकेट से जीत हासिल की थी।
CSK के लिए साउथ अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। और सैम करन भी पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।