एनरिच नॉर्खिया का खुनी खेल, डिकॉक के सिर पर बनाया निशाना लेकिन...VIDEO
दिल्ली कैपिटल्स को और इस फ्रेंचाइजी टीम के फैन्स को एनरिच नॉर्खिया की वापसी का बेसब्री से इंतजार था।
इंजरी के चलते करीब चार महीने के ब्रेक के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले नॉर्खिया महज 14 गेंद ही फेंक पाए थे कि अंपायरों ने उन्हें बॉलिंग अटैक से हटा दिया।
नॉर्खिया के हमवतन क्विंटन डिकॉक ने उनकी गेंदों पर तेज तर्रार शॉट्स लगाए, जिसमें से बीमर गेंद पर लगाया गया छक्का देखकर हर कोई दंग रह गया।
डिकॉक ने नॉर्खिया के पहले ओवर में 19 रन बटोरे थे, जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने उन्हें बॉलिंग अटैक से हटाया।
इसके बाद नॉर्खिया को 14वें ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप बनाना काफी मुश्किल हो रहा था।
ओवर की पहली गेंद बीमर थी और इसकी रफ्तार करीब 141 किमी प्रति घंटा थी। डिकॉक किसी तरह इस गेंद पर अपना बल्ला अड़ा पाए और गेंद चली गई छक्के के लिए।
नोबॉल पर छक्के के साथ इस ओवर में नॉर्खिया ने 14 रन लुटा डाले। नॉर्खिया को तीसरे ओवर के लिए जब पंत ने गेंद थमाई, तो उन्होंने एक और बीमर फेंकी, जिसके बाद अंपायरों ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया।