बेशकीमती है ये 6 विकेटकीपर, Auction में जमकर होगी नोटों की बारिश

Arrow

इंडियन प्रीमियर लीग में टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपर को तो बेशकीमती हीरा माना जाता है और अगर वह भारतीय हो, तो उसका प्राइस और भी बढ़ जाता है।

टीमों ने लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, संजू सैमसन और जोस बटलर जैसे विकेटकीपरों को रिटेन किया है, और ये छह खिलाड़ी बड़ी नीलामी में बड़ी रकम के लिए जा सकते हैं।

अगर 23 वर्षीय किशन इस बड़ी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बनते हैं, तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं होगी। आईपीएल 2020 में किशन ने सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए थे।

1. इशान किशन

लगातार दो सीजन में 500 से अधिक रन बनाए जो इस टूर्नामेंट में बड़ी उपलब्धि है। मुंबई के साथ अपने तीन सीजन में डिकॉक ने 1329 रन बनाए, जो इस पीरियड में उनकी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन थे।

2. क्विंटन डिकॉक

अनुभवी बल्लेबाज कार्तिक एक सफल फिनिशर रहे हैं और उन्होंने आईपीएल खिताब जीतने वाली फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की है। नीलामी में हमेशा से ही उनपर बड़ी बोलियां लगी हैं।

3. दिनेश कार्तिक

बेयरस्टो उन विदेशी बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने आईपीएल में सीजन दर सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है। तीन सीजन में बेयरस्टो ने 41.52 के औसत और 142.19 के स्ट्राइक रेट से तीन सीजन में 1038 रन बनाए।

4. जॉनी बेयरस्टो

2019 के बाद से पूरन ने टी20 क्रिकेट में 198 छक्के लगाए हैं, जो इस पीरियड में किसी भी बल्लेबाज के लिए तीसरे सबसे अधिक हैं। इनमें आईपीएल 2020 में लगाए गए 25 छक्के भी शामिल है।

5. निकोलस पूरन

जिस क्षण उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को जीत दिलाने के लिए अंतिम गेंद पर आवेश खान को छक्का लगाया, भरत को पता चल गया था कि यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ होगा।

6. श्रीकर भरत

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Thanks For  Watching