कटरीना से लेकर अनुष्का तक ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस ने बटोरीं सुर्खियां

कटरीना ने डिजाइनर सब्यसाची का लाल रंग का लहंगा पहना। उनका लहंगा सिल्क फैब्रिक का था जिस पर गोल्डन और सिल्वर जरदोदी का वर्क किया हुआ था। लाल रंग की चुनरी ओढ़े कटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में चंडीगढ़ में आलीशान तरीके से शादी की। दोनों पिछले 11 साल से रिलेशनशिप में थे। पत्रलेखा ने शादी में लाल रंग की साड़ी पहनी थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी। दीपिका शादी में लाल रंग के जोड़े में नजर आईं। सबसे खास बात रही उन्होंने जो चुनरी ली हुई थी।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी बॉलीवुड की महंगी शादियों में से एक थी। शादी के लिए अनुष्का ने पेस्टल कलर चुना और गुलाबी रंग का वर्क किया हुआ लहंगा पहना।

शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सुर्ख रंग का लहंगा चुना। उनका यह लुक वायरल हो गया था।

सोनम कपूर ने लाल रंग का जोड़ा पहना। उनकी ज्वैलरी बिल्कुल हट के थी जो कि उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी।

नेहा धूपिया और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में सात फेरे लिए थे। नेहा ने गुलाबी रंग का लहंगा और गोल्डन नेकलेस पहना।

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Thanks For  Watching