हाल ही में BJP ने अपने कई मुख्यमंत्री बदले हैं। यही नहीं कांग्रेस में भी कवायद की खबरें हैं। हम बात कर रहे हैं देश के ऐसे दस मुख्यमंत्रियों की जिन्होंने दशकों तक अपने राज्य में शासन किया और लगातार CM बने रहे।
सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में सिर्फ 3 ही लोग ऐसे हुए हैं, जिन्होंने 18 साल से अधिक CM रहने का गौरव हासिल किया। टॉप फाइव में INC का एक भी नहीं है।
इन सबमें दसवां नम्बर आता है। कांग्रेस से जुड़े हिमाचल के सीएम यशवंतसिंह परमार का। परमार 18 साल 30 दिन मुख्यमंत्री रहे।
10
नौंवे नम्बर पर है पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल। चार कार्यकाल में 18 साल 350 दिन तक अकाली दल से पंजाब के सीएम रहे हैं।
9
आठवां नम्बर तमिलनाडु के करुणानिधि का है। चार कार्यकाल में 18 साल 360 दिन तक डीएमके पार्टी के नेता सीएम बने रहे।
8
सातवें नम्बर पर ईमानदार सीएम में शुमार त्रिपुरा के मानिक सरकार हैं। CPIM के साथ राजनीति करते सरकार ने 19 साल 363 दिन सीएम पद संभाला।
7
छठे नम्बर पर हिमाचल प्रदेश के वीरभद्रसिंह हैं, जिन्होंने कांग्रेस की राजनीति करते हुए 21 साल और 11 दिन सीएम कुर्सी पर कब्जा रखा।
6
पांचवें नम्बर पर मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थनहवला हैं। 21 साल 55 दिनों तक सीएम रहे लाल थनहवला भी कांग्रेस के नेता हैं।
5
चौथा नम्बर उड़ीसा के मौजूदा सीएम नवीन पटनायक का है। बीजू जनता दल के नेता नवीन 21 साल 183 दिनों से लगातार मुख्यमंत्री हैं। इनके पिता बीजू पटनायक दो बार सीएम रहे हैं।
4