महाशिवरात्रि: जानें किस विशेष मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा

Mahashivratri

Pic Credit : pinterest

8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार है, शिव भक्तों के लिए ये त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, सभी भक्त भगवान शिव की आराधना करते हैं। 

Pic Credit : pinterest

 इस खास दिन देश भर के शिव मंदिरों में सुबह से ही लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं और भोलेनाथ की पूजा करते हैं। 

Pic Credit : pinterest

 इस बार क्या है भगवान शिव की पूजा का मुहूर्त और किस तरह करें पूजा की भोलेनाथ हो जाएं प्रसन्न? जानें। 

Pic Credit : pinterest

इस साल महाशिवरात्रि का व्रत और पूजा मुहूर्त की शुरुआत 8 मार्च 2024 की शाम 6: 30 ले लेकर 9 मार्च 2024 की सुबह 3:40 तक रहेगा। 

Pic Credit : pinterest

शिवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान करें। मंदिर में जाकर भगवान की मूर्ति के सामने व्रत का संकल्प लें, उसके बाद शिवलिंग का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें। 

Pic Credit : pinterest

शिवलिंग पर भगवान शिव के प्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल और मिठाई अर्पित करें. महाशिवरात्रि पर चारों प्रहर की पूजा में शिव पंचाक्षर मंत्र यानी ऊंनमः: शिवाय का जाप करें। 

Pic Credit : pinterest

भव, शर्व, रुद्र, पशुपति, उग्र, महान, भीम और ईशान, इन आठ नामों से फूल अर्पित कर भगवान शिव की आरती और परिक्रमा करें। 

Pic Credit : pinterest

महाशिवरात्रि के व्रत में पूजा के लिए विशेष सामग्री हैं- गंगाजल, शिवलिंग बनाने के लिए तालाब या कुएं की मिट्टी, अक्षत, पंचामृत, दूध, दही, घी, शहद, लौंग, इलाइची। 

Pic Credit : pinterest

भांग, सुपारी, अबीर या गुलाल, बेलपत्र, शमी पत्र, धतूरा, बेल का फल, चंदन, पंचमेवा, रुद्राक्ष, फल, फूल, मिठाई, मौली इसके साथ मां पार्वती की पूजा के लिए कुमकुम हल्दी के साथ सुहाग की सामग्री।

Pic Credit : pinterest