Sambar Vada
PIC Credit- Pinterest
सांभर बड़ा एक पारम्परिक दक्षिण भारतीय व्यंजन है जिसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ एक लोकप्रिय नाश्ते के तौर पर परोसा जाता है।
PIC Credit- Pinterest
सांभर बड़ा बनाने के लिए एक छोटे पतीले में 1 कप उरद दाल ले। उसे पानी से धो ले और फिर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
PIC Credit- Pinterest
इसे 3 घंटे से अधिक समय तक मत भिगोये। यदि संभव हो, तो विभाजित उरद दाल के बजाय पुरे उरद की दाल (छिलका निकाला हुआ) का उपयोग करे।
PIC Credit- Pinterest
दाल में से अतिरिक्त पानी निकाल कर उसे मिक्सर ग्राइंडर के जार में डाले। दाल को बारीक़ होने तक पीस लें। अच्छी तरह से पीसने के लिए पीसते समय थोड़ा ठंडा पानी छिड़कें।
PIC Credit- Pinterest
दाल को आसानी से पीसने के लिए पीसते समय एक चम्मच की मदद से जार की सभी बाजू से दाल को निकाले और और आवश्यकता के अनुसार पानी छिड़के। घोल गाढ़ा होना चाहिए।
PIC Credit- Pinterest
PIC Credit- Pinterest
घोल में कटा हुआ प्याज़, जीरा, पीसी काली मिर्च, करी पत्ता, हरी मिर्च, एक चुटकी हींग, हरा धनिया और नमक डालें। एक गहरी कड़ाही या फ्राइंग पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करे।
PIC Credit- Pinterest
अपनी हथेली को पानी से गीला करे। अपनी हथेली पर निम्बू जितना घोल ले और उसे हलके से दबाकर गोल आकर का वड़ा बनाए। अब अंगुठे से छेद करे।
PIC Credit- Pinterest
जब तेल मध्यम गरम हो जाये तो धीरे धीरे उसमें वड़ा डाले। हलके सुनहरे भूरे रंग के और कुरकुरे नहीं होते तब तक तले। वड़ा गरम सांबर के साथ परोसने के लिए तैयार है।
PIC Credit- Pinterest
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.