घर में झटपट बनाएं मूली की सब्जी, जानें तरीका

Mooli ki Sabji

Pic Credit : Pinterest

सर्दियों का समय चल रहा है और इस समय बाज़ार में मूली बहुत आती है। ताज़ी-ताज़ी मूली सलाद के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है।

Pic Credit : Pinterest

 मूली के पत्तों की सब्जी तो आपने खाई होगी, लेकिन आज मैं मूली के सफेद वाले हिस्से की सब्जी की बात कर रही हूं। तो आइये जानें मूली की सब्जी बनाने की विधि।

Pic Credit : Pinterest

सबसे पहले आपको मूली अच्छे से धोकर साफ कर लेनी है। इसका ऊपरी हिस्सा थोड़ा छील लें क्योंकि कई बार इसमें गंदगी भी आती है।

Pic Credit : Pinterest

इसी के साथ, अगर आप चाहें तो इस रेसिपी में मूली के पत्ते भी मिला सकती हैं। पर ध्यान रहे कि वो भी अच्छे से धुले हुए और साफ होने चाहिए।

Pic Credit : Pinterest

हम मूली को मैरिनेट करने के लिए एक कटोरी में बेसन, हल्दी-पाउडर और सभी सूखे मसाले एक चम्मच तेल के साथ अच्छी तरह से मिक्स करके अलग रख दें।

Pic Credit : Pinterest

अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म कर उसमें राई डालें। इसमें जीरा अवॉइड करें क्योंकि वो फ्लेवर को थोड़ा बिगाड़ देता है।

Pic Credit : Pinterest

जब राई चटकने लगे तो इसमें हींग और मूली डालकर थोड़ा सा सॉफ्ट होने तक पकाएं। अगर आप मूली के पत्ते भी इस्तेमाल कर रही हैं तो वो मूली के थोड़ा सॉफ्ट होने के बाद ही मिलाएं।

Pic Credit : Pinterest

जब ये आधी से ज्यादा पक जाए तो इसमें बेसन का मिक्सचर मिलाएं और कढ़ाई को ढक कर धीमी आंच पर पकाएं। अगर सूखी है तो थोड़ा सा पानी ऊपर से छिड़का जा सकता है।

Pic Credit : Pinterest

Open Hands

Thanks For  Watching

इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.