चर्चित सुपर मॉडल्स में से एक मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए हमेशा युवाओं के आकर्षण के केंद्र में रहते हैं।
55 की उम्र में ऐसी फिटनेस देख लोगों के होश उड़ जाते हैं। आए दिन अपने फिटनेस वर्कआउट, फिटनेस रूटीन, डाइट को इंस्टाग्राम पर शेयर करके अब तक उन्होंने कई लोगों को प्रेरित किया है।
एमटीवी शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में रैंप वॉक को लेकर मिलिंद सुर्खियों में छा गए हैं। हर हफ्ते शो में जज मलाइका अरोड़ा और मिलिंद सोमन नए अवतार में नजर आते हैं।
लेकिन इस बार मिलिंद का अवतार लोगों को हैरान कर रहा है। इस बार मिलिंद सोमन धोती पहनक रैंप वॉक करने उतरे।
ऐसा मिलिंद ने 26 साल बाद किया है। सुपरमॉडल ऑफ द ईयर टू के नए प्रोमो वीडियो में यह देखा जा सकता है कि मिलिंद सोमन धोती पहनकर रैंप वॉक कर रहे हैं।
अपने इस स्पेशल अंदाज में मिलिंद सोमन बहुत हॉट लग रहे हैं। उन्हें देखकर मलाइका अरोड़े के होश उड़ गए हैं।
वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में यह बताया है कि वह 26 साल बाद धोती पहनकर रैंप पर उतरे हैं।
मिलिंद सोमन को भारत का पहला मेल सुपर मॉडल कहा जाता है। मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी जिसमें उन्हें अपार सफलता मिली।
इसके बाद टीवी सीरियल 'कैप्टन व्योम' ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में भी सफलता के मुकाम पर पहुंचा दिया था।
मिलिंद सोमन ने मॉडलिंग की शुरुआत साल 1988 में की थी। इसके बाद वह कई वीडियो और विज्ञापन में भी नजर आए जिसने रातों रात उन्हें स्टार बना दिया था।