जन्मदिन पर मीरा राजपूत शेयर की शाहिद के साथ पर्सनल फोटो

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से हैं। मीरा भले ही बॉलीवुड से ना हों लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।

आज शाहिद कपूर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर से फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। 

मीरा ने अपने पति के बर्थडे पर एक खास पोस्ट किया है। उन्होंने 3 तस्वीरें शेयर की हैं। और वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक में शाहिद कपूर समंदर किनारे खड़े हैं। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रे जैकेट पहना है। दूसरी तस्वीर में शाहिद कूल लुक में हैं और बीच किनारे हैं।

वहीं आखिरी तस्वीर में मीरा और शाहिद हैं। दोनों रेत पर लेटे हुए हैं। इसी दौरान मीरा सेल्फी ले रही हैं।  

मीरा और शाहिद क्वालिटी टाइम बिताते दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे लाइफ। तुम्हें हर चीज में बेस्ट मिले। बेस्ट डैड, बेस्ट फ्रेंड, बेस्ट हसबैंड, बेस्ट ज्ञानी, आई लव यू।

मीरा के इस पोस्ट पर सोफी चौधरी ने कमेंट कर शाहिद कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं शाहिद कपूर के फैन्स भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Thanks For  Watching