Use Money Plant Leaves
Source : IndiaMART
मनी प्लांट वास्तु की दृष्टि से बहुत अच्छा माना जाता है। लोग इसे इंटीरियर और एक्सटीरियर सजावट के लिए भी घरों में लगाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार से मनी प्लांट का पौधा हरा भरा होगा और पत्तों से भर जाएगा।
कई लोग मनी प्लांट को बोतल में लगाते हैं। ऐसे में प्लांट का पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। मनी प्लांट साफ पानी में अच्छे से ग्रो करता है।
मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी अच्छी होनी चाहिए। ऐसी मिट्टी हो, जिसकी जल धारण क्षमता अच्छी हो।
मनी प्लांट जिस मिट्टी में लगाया है, उसमें खाद, पोषक तत्व डालते समय मिट्टी को अच्छे से ऊपर-नीचे करें, जिससे पोषक तत्व मिट्टी में अच्छे से मिल जाएं।
गमले या गार्डन की मिट्टी में लगे मनी प्लांट को पर्याप्त रूप से पानी जरूर दें। ज्यादा पानी देने से बचें।
अगर मनी प्लांट को कटिंग से लगा रहे हैं, तो कटिंग में कुछ नोड्स जरूर होने चाहिए। कटिंग ताजी और स्वस्थ होनी चाहिए, जिससे मनी प्लांट की ग्रोथ अच्छे से हो।
मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर प्लांट की कांट-छांट करते रहना चाहिए। इससे मनी प्लांट की नई डालियों को निकलने में आसानी होती है।
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.