भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सपुर किंग्स के कप्तान को हमेशा कुथ अलग करते हुए देखा जाता है। आईपीएल की डेट आने से पहले ही माही प्रैक्टिस में जुट गये है।
IPL 2022 मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलुरु में होना है। एमएस धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने चार बार खिताब अपने नाम किया है। सीएसके ने IPL 2021 में चौथा खिताब अपने नाम किया था।
इस बीच एमएस धोनी का एक प्रैक्टिस वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस एक बार फिर धोनी से शानदार प्रदर्शन की बात करने लगे हैं। IPL 2022 में इस बार 8 की जगह 10 टीम हेगी। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें बनी है। IPL में इस बार 60 की जगह 74 के मुकाबले खेले जाने हैं।
वायरल वीडियों में हम देख सकते है कि एमएस धोनी धुरंधर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसके अलावा उनके शूटिंग करने का भी एक वीडियो भी वायरल है।
सीएसके ने इस बार एमएस धोनी को 12 करोड़ रूपये और रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। सीएसके के सबसे महंगे खिलाड़ी सर जड़ेजा ही है।
इसके बाद टीम ने कहा था कि माही ने ही सर जडेजा पर पहली बोली लगाने के लिए कहा था। अन्यथा सकी पहली पसंद धोनी ही रहते है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवींद्र जडेजा आगे चलकर टीम के कप्तान भी बन सकते हैं.
मेगा नीलामी से पहले सीएसके ने चार खिलाड़ियों के रिटेन किया था। एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा के अलावा युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को रिटेन किया है। सीएसके से पहले मोईन अली आरसीबी में विराट कोहली के पास थे।
ऋतुराज ने आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रन बनाए थे। उन्होंने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के मुताबकि, एमएस धोनी खुद मेगा ऑक्शन में टीम की ओर से शामिल हो सकते हैं।
आईपीएल की नई टीम लखनऊ ने केएल राहुल (KL Rahul) को नया कप्तान बनाया है। केएल राहुल अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने है। सबसे अधिक धनराशि में रिटेन किया है।
वहीं अहमदाबाद की कमान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मिली है. पंड्या लंबे समय तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा रहे. वहीं राहुल पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से उतरे थे.