Source : Social Media
दक्षिण भारतीय फिल्मों की चुलबुली और खूबसूरत अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं।
पूजा की मिलियन डॉलर स्माइल और बिंदास स्टाइल स्टेटमेंट फैंस को बेहद पसंद आता है। पूजा हर आउटफिट को बखूबी कैरी करती हैं।
पूजा हेगड़े का ट्रेडिशनल लुक भी कुछ कम नहीं हैं। साड़ी से लेकर सूट और लहंगे तक में पूजा कमाल लगती हैं।
इतना ही नहीं, साड़ी और लहंगा में भी पूजा ग्लैमर का तड़का लगा देती हैं और उसे माॅर्डन टच दे देती हैं।
इस तस्वीर में पूजा ने लाइट ग्रीन और व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है जो गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
पूजा के लहंगा लुक्स भी कमाल होते हैं। यहां पूजा ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना है जिस पर कलरफुल धागों से एंब्रॉइडरी हो रही है।
पूजा का ये सफेद रंग का चिकनकारी लहंगा जितना सिंपल है उतना ही क्लासी लुक भी दे रहा है। जो कि फैंस को काफी पसंद आया है।
फेस्टिव सीजन हो या फिर वेडिंग फंक्शन, पूजा के गॉर्जियस लुक्स से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। और ये लुक इस्तेमाल कर सकती है।
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.