टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदक

Tokyo para olympics

19

भारत अब तक 19 पदक जीत चुका है

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत अब तक 19 पदक जीत चुका है। अब तक का सबसे बड़ा दल इन खेलों में गया था।

Gold

कृष्णा नागर

बैडमिंटन में राजस्थान के कृष्णा नागर ने स्वर्णपदक जीतकर देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

Gold

प्रमोद भगत

प्रमोद भगत बैडमिंटन में स्वर्णपदक लाने वाले पहले भारतीय बने हैं

Gold

मनीष नरवाल

मनीष नरवाल ने शूटिंग में 50 मीटर पिस्तौल में भारत को टोक्यो पैरालंपिक में तीसरा गोल्ड मैडल दिलाया है। भारत के ही सिंघराज को रजत मिला।

Gold

अवनी लेखरा

भारत की शूटर अवनी लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण जीता। यह भारतीय महिला द्वारा जीता गया पहला ओलंपिक गोल्ड है। अवनी ने थ्री पॉजिशन में भी कांस्य पदक जीता है।

Bronze

2 Madels

Gold

सुमित अंतिल 

सुमित अंतिल ने भाला फेंक में स्वर्ण जीता। F64 वर्ग में स्वर्ण जीतने के लिए 68.55 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। 

Silver

सुहास यतिराज

नोयडा के जिला मजिस्ट्रेट सुहास यतिराज ने बैडमिंटन में सिल्वर पदक भारत के खाते में डाला।

Silver

सिंघराज अधाना

पी4 श्रेणी की मिश्रित पचास मीटर पिस्तौल मुकाबले में सिंघराज ने रजत पदक जीता है। इससे पहले वे एक कांस्य जीत चुके हैं।

Silver

भाविना पटेल

टेबल टेनिस में भारत की भाविना पटेल ने 29 अगस्त को रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

Silver

प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार ने हाई जम्प में सिल्वर मैडल जीता है।

Silver

M. Thangavelu

पिछली बार हाई जम्प में गोल्ड जीतने वाले मयप्पन थंगवेलू रजत ही जीत पाए।

Silver

निषाद कुमार

हाई जंप में भारत के निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

Silver

योगेश कथुनिया

तश्तरी फेंक में योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता।

Silver

देवेन्द्र झाझड़िया

पुरुष एफ 46 भाला फेंक में दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र झाझड़िया रजत पदक ही जीत पाए।

Bronze

मनोज सरकार

बैडमिंटन में मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

Bronze

सुंदरसिंह गुर्जर 

सुंदरसिंह गुर्जर पुरुष एफ 46 भाला फेंक में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

Bronze

सिंघराज अधाना

सिंघराज अधाना पुरुष दस ​मीटर एयर पिस्टल फायर में कांस्य पदक जीते हैं।

Bronze

शरद कुमार

हाई जम्प में शरद कुमार ने कांस्य जीता है। वरुण सिंह भाटी 7वें स्थान पर रहे।

Bronze

हरविंदर सिंह

तीरंदाजी में भारत को पहला पदक हरविंदरसिंह ने दिलाया है। उन्होंने कांस्य पदक जीता है।

disqualify

Thick Brush Stroke

भारतीय तश्तरी खिलाड़ी विनोद कुमार को प्रतियोगिता पैनल द्वारा विकलांगता वर्गीकरण मूल्यांकन में अपात्र पाए जाने के बाद अपना F52 श्रेणी का कांस्य पदक गंवाना पड़ा।

Stories

More

Click www.nayaindia.com