पृथ्वी शॉ न सिर्फ शानदार बल्लेबाजी बल्कि अपने कथित अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह भी इशारों-इशारों में इस युवा क्रिकेटर पर प्यार बरसाती हैं.
मंगलवार को जब शॉ की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने बाकी 3 खिलाड़ियों के साथ रिटेन किया तो प्राची बेहद खुश नजर आईं.
पृथ्वी शॉ को जैसे ही उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया तभी उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहे जानी वाली प्राची ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी.
उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए शॉ की फोटो भी पोस्ट की है.
प्राची ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शॉ की एक फोटो शेयर की. इसके अलावा इस हसीना ने शॉ का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वो मजे करते हुए दिख रहे हैं.
प्राची सिंह और पृथ्वी शॉ लगातार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है.
लेकिन पृथ्वी और प्राची की सोशल मीडिया एक्टिविटीज से इनकी नजदीकियों का अंदाजा लगाया जा सकता है. प्राची सिंह का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था.