पेट की समस्याओं के लिए रामबाण इलाज मूली की चटनी, जानें रेसिपी

Radish Chutney

Pic Credit : GOMATHI RECIPES

मूली एक सुपफूड है जोकि पानी की अच्छी मात्रा से भरपूर होती है। मूली को आमतौर पर लोग सलाद, पराठा या भुजिया बनाकर खाना पसंद करते है।

Pic Credit : Vismai Food

आज तक आपने मूली और मूली से बनी काफी सारी डिशेज तो खूब खाई होंगी। लेकिन क्या कभी आपने मूली की चटनी ट्राई की है।

Pic Credit : Archana's Kitchen

मूली की चटनी स्वाद में चटपटी होती है। इसको आप लंच या डिनर में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मूली की चटनी कैसे बनाएं।

Pic Credit : Palate's Desire

मूली की चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री-  छोटी मूली आधी, धनिया के पत्ता 50 ग्राम, हरी मिर्च 2, नमक स्वादानुसार, लहसुन की कली 5, नींबू का रस 1 चम्मच।

Pic Credit : Archana's Kitchen

मूली की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले मूली को अच्छे से धो लें। फिर आप इसको अच्छी तरह से छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

Pic Credit : Chitra's Food Book

इसके बाद आप मिक्चर जार में कटी हुई मूली और कटे हुए धनिया के पत्ते डालें। इसके साथ ही आप इसमें हरी मिर्च, नमक और लहसुन की कलियां डालें।

Pic Credit : Hatty Foods

फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर चटनी बना लें। अगर आपको जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं।

Pic Credit : Spicy Treats

इसके बाद आप इसमें नमक, हरी मिर्च और नींबू डालें। फिर सारी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें और अब आपकी स्वादिष्ट मूली की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।

Pic Credit : Vegetable Platter

Open Hands

Thanks For  Watching

इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.