राजीव गांधी सोनिया गांधी के प्यार के किस्से किसी से छुपे नहीं है कॉलेज के समय से ही दोनों में नजदीकियां थी।

राजीव गांधी का प्यार 1956 के समय का है। एक शाम को जब दोस्तों के साथ लंदन के वरसिटी रेस्त्रां में बैठे थे।

वहीं उनके सामने आईं खूबसूरत सोनिया माइनो (Sonia Maino), राजीव गांधी को सोनिया गांधी से उसी वक्त प्यार हो गया।

उस समय सोनिया कैम्ब्रिज में पढ़ रही थीं और साथ ही साथ पार्ट-टाइम वेट्रेस की तरह उसी होटल में काम कर रही थीं।

राजीव गांधी ने अपने दोस्त और रेस्त्रां के मालिक चार्ल्स एंटोनी से कहा की कुछ ऐसा इंतज़ाम किया जाए कि सोनिया राजीव के थोड़ा करीब रह सकें।

इसके बाद सोनिया के लिए राजीव ने पेपर नैपकिन में एक कविता लिखी और बेस्ट वाइन भेजी जो चार्ल्स के जरिए सोनिया तक पहुंची।

सोनिया के लिए राजीव ने रेस्त्रां वाले को रिश्वत भी दी। ऐसे इसके बाद शुरू हुआ दोनों की मुलाकातों का दौर।

राजीव गांधी और सोनिया गांधी एक दूसरे के इतने प्यार में थे कि राजीव गांधी ने इसके बारे में अपनी मां को बता दिया।

ये बात थी 1965 की। इंदिरा गांधी उस समय भी काफी खुले विचारों की थीं और वो सोनिया से मिलने लंदन पहुंच गईं। 

राजीव गांधी 1967 में भारत वापस आए और उन्होंने 1968 को सोनिया गांधी को भी भारत बुलवा लिया गया। उन्हें तेजी बच्चन के घर रखा गया।

Stories

More

Click www.nayaindia.com