Ram Setu teaser release
Source of Image : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म राम सेतु का टीजर रिलीज हो गया है। जिसे देखकर दर्शक फिल्म के लिए एक्साइडटेड हो गए है।
फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा की मुख्य भूमिका है। अक्षय कुमार ने टीजर से पहले फिल्म से अपना पोस्टर रिलीज किया था।
इस फिल्म में अक्षय ,पुरातत्व विभाग में काम करने वाले एक नास्तिक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरादर निभा रहे हैं, जो फिल्म में राम सेतु के अस्तित्व को बचाने के लिए अपनी जान लगा देता है।
इंस्टाग्राम पर ‘राम सेतु’ के टीजर को जारी करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘राम सेतु की पहली झलक…जस्ट फॉर यू. बहुत प्यार से बनाया है।
राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं, फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म का प्रोडक्शन अरुणा भाटिया के केप ऑफ गुड फिल्म्स और विक्रम मल्होत्रा के अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है।
राम सेतु एक मिथक है या वास्तविकता। फिल्म में अक्षय, नुसरत और जैकलीन के अलावा सत्यदेव कंचरण और एम. नासिर भी प्राथमिक भूमिकाओं में हैं
राम सेतु का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज भागते- दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म राम सेतु के टीजर में अक्षय कुमार सफेद दाढ़ी और बिखरे हुए लंबे बालों में एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
अक्षय और जैकलीन भागते- दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों भगवान राम की निशानी राम सेतु के अस्तित्व की खोज करते हुए दिख रहे हैं। फिल्म राम सेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.